सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
महिला वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी मौर्या, द्वितीय स्थान अनन्या वर्मा (धीरेन्द्र महिला पी.जी. कॉलेज) तथा तृतीय स्थान भूमि पाण्डेय ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान तन्मय सिंह, द्वितीय हर्षित सिंह तथा तृतीय आशीष कुमार रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अमरेन्द्र सिंह सहित निर्णायक मंडल, आयोजन समिति एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता का सफल संचालन आयोजन समिति द्वारा किया गया।
धीरेन्द्र महिला पी.जी. कॉलेज की छात्रा अनन्या वर्मा की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।