धीरेंद्र महिला पी.जी. कॉलेज में 16 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “पुनर्जागरण, वैश्विक पहचान और डिजिटल युग तक हिंदी पत्रकारिता का परिदृश्य” है। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अवध बिहारी सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य एवं पत्रकारिता के महत्व को बढ़ावा देना और डिजिटल युग में हिंदी की भूमिका को रेखांकित करना है।