धीरेंद्र महिला पी.जी. कॉलेज, सुंदरपुर, कर्मजीतपुर, वाराणसी में 17 सितंबर 2026 को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त एवं सशक्त युवा समाज के निर्माण का संदेश दिया।